बलिया में बन रहे पुल का स्लैब धराशायी : लापरवाही या भ्रष्टाचार…जांच के लिए डीएम ने बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

[ad_1]

Slab collapsed of bridge being built in Ballia Negligence or corruption DM formed committee to investigate

मगई नदी पर बन रहे पुल का स्लैब धराशायी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी के बलिया जिले के फिरोजपुर गांव के पास मगई नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा रविवार शाम करीब पांच बजे अचानक धराशायी हो गया। संयोग रहा कि उस समय कोई मजदूर कार्यस्थल पर नहीं था। इस घटना को बलिया के जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। अधिकारियों की लापरवाही रही या फिर परियोजना में भ्रष्टाचार की जांच के लिए उन्होंने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रकरण में रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

फेफना विधानसभा के फिरोजपुर में मगई नदी पर पुल भाजपा सरकार में ही स्वीकृत हुआ था। पुल का निर्माण 2021 में प्रारंभ हुआ था। लगभग 8.15 करोड़ की लागत है।  पुल का कार्य सेतु निगम की ओर से कराया जा रहा है। रविवार को फिरोजपुर में मगई नदी के ऊपर बन रहे पुल का 50 फीट लंबा स्लैब गिर गया।

हादसे के वक्त मजदूर काम से वापस जा चुके थे। कोई मजदूर काम नहीं कर रहा था। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना पर सेतु निगम के स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। लखनऊ से टीम आने पर मामले की जांच की बात कही जा रही थी। इधर, बलिया डीएम रविंद्र कुमार ने सोमवार को इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *