[ad_1]

दुनिया भर मे एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां हैं और उनके शौकीन भी एक से बढ़कर एक हैं लेकिन आज हम आपको दुनिया की तीन ऐसी कारों के बारे में बताएं की जिनकी कीमत और खासियत सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.

Pagani Zonda HP Barchetta दुनिया की सबसे महंगी कारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर ज़ोंडा एचपी बरचेट्टा का नाम आता है, ये पगानी ऑटोमोबिली ऑटो हाउस की पहली कार थी. कार के केवल तीन यूनिट्स का ही प्रोडक्शन किया गया था और जब इसे आखिरी बार बेचा गया था तब इसकी कीमत 17.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि 143.68 करोड़ रुपये थी.

Bugatti La Voiture Noire इस लिस्ट में दूसरे नंबर की कार बुगाटी ला वोइचर नोइरे है. प्रीमियम लग्जरी और स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी बुगाटी ने साल 2019 में, अपनी सबसे महंगी कार ला वोइचर नोइरे: द ब्लैक को लॉन्च किया. इसकी कीमत 18.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि 152.67 करोड़ रुपये है.

Rolls-Royce Boat Tail बात करते हैं दुनिया की सबसे महंगी कार की जिसका नाम है रोल्स-रॉयस बोट टेल. रोल्स-रॉयस ने अब तक की दुनिया की सबसे महंगी कार बोट टेल को 2021 के अंत में इटली के कॉनकोर्सो डी’एलेगेंज़ा विला डी’एस्ट में लॉन्च किया था. इस कार की कीमत 28 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जिसे भारतीय रुपये में बदला जाए तो यह करीब 228.75 करोड़ रुपये होती है.
[ad_2]
Source link