[ad_1]

महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालत में मौत के मुद्दई अमर गिरि और पवन महाराज के खिलाफ इलाहाबाद की सत्र अदालत ने जमानती वारंट जारी किया है। उन्होंने नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत की एफआईआर दर्ज कराई थी। उनकी तहरीर पर नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को इस मामले में नामजद किया गया है। अदालत में शुरू हुए विचारण के दौरान गवाही के लिए नियत तारीखों से अमर गिरि और पवन महाराज गायब चल रहे हैं।
यह आदेश इलाहाबाद जिला व सत्र न्यायाधीश संतोष राय ने जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) गुलाब चंद्र अग्रहरि की अर्जी पर दिया।गौरतलब है की महंत नरेंद्र गिरि का शव 20 सितंबर को 2021 को बाघंबरी मठ के कमरे में फंदे से लटकता मिला था। इस मामले में अमर गिरि और पवन महाराज ने जार्जटाउन थाने में नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि के खिलाफ साजिश रचते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी।
[ad_2]
Source link