[ad_1]

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा
– फोटो : सोशल मीडिया
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा पूरी तरह स्वस्थ हैं। दिल्ली में चार दिन बिताने के बाद दलाई लामा गुरुवार सुबह धर्मशाला लौट आएंगे। खांसी की शिकायत के बाद दलाई लामा का एम्स दिल्ली में चेकअप करवाया गया। सभी मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट सही पाई गई है। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद दलाईलामा को फिट बताया है। उल्लेखनीय है कि दलाई लामा रविवार को लगातार खांसी के बाद रुटीन चेकअप के लिए एम्स दिल्ली पहुंचे थे। निजी डॉक्टरों की सलाह पर वह एम्स गए थे।
जांच के दौरान दलाई लामा के दो दिन तक कई टेस्ट हुए। इस दौरान दो दिन दलाई लामा ने दिल्ली के एक होटल में आराम किया। तबीयत खराब होने से वह ताइवान से आए अनुयायियों को सिर्फ एक दिन ही प्रवचन दे पाए थे। उनका सिक्किम दौरा भी रद्द हो गया। हालांकि, सिक्किम में आई प्राकृतिक आपदा को इसकी वजह बताया गया है। दलाई लामा के निजी सचिव सेटन सामदुप ने बताया कि रुटीन चेकअप के दौरान धर्मगुरु दलाई लामा पूरी तरह स्वस्थ पाए गए हैं। गुरुवार सुबह धर्मगुरु धर्मशाला लौट आएंगे।
[ad_2]
Source link