Train Accident: नॉर्थ ईस्ट एक्स. बेपटरी होने से मां-बेटी समेत चार की मौत; क्या पटरी क्रैक होने से हुआ हादसा?

[ad_1]

Bihar Rail Accident update in Bihar News : All bogies of 12506 north east express train derailed, many died

हादसे के बाद की तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार में बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बुधवार रात 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बेपटरी होने में ट्रेन की पटरी के पहले से क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आ रही है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे इस ट्रेन की सभी 24 बोगियां बेपटरी हो गई थीं। इनमें से आठ बोगियां पूरी तरह से गिर गई थीं। इन आठ में से दो बोगियां एक-दूसरे से टकराते हुए ढलान से नीचे गिर गईं। हादसे में मां-बेटी समेत चार की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अबतक करीब 200 यात्रियों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें से 70 के करीब ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, बक्सर में घटना स्थल पर राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, रेल अधिकारी और स्थानीय लोग टीम के रूप में काम कर रहे हैं। रेलवे वार रूम ने भी काम शुरू कर दिया है। 

वहीं रेल हादसे में मरने वालों में दीपक भंडारी की पत्नी उषा भंडारी (33), उनकी पुत्री आकृति भंडारी (8) शामिल हैं। पूरा परिवार आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामख्या जंक्शन जाने वाले थे। हादसे में दीपक स्वयं और उनकी एक अन्य बेटी अदिति जीवित बच गए हैं। इनका रो-रोकर बुरा हाल है। इनके अलावा किशनगंज निवासी अबु जाहिद (27) तथा राजस्थान निवासी नरेंद्र कुमार की भी मौत हुई। नरेंद्र कुमार बेगूसराय जिले में बिहार राज स्वास्थ्य समिति में कर्मचारी थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *