Delhi News: रामलीला मंचन के लिए जुटेंगे नेता व अभिनेता

[ad_1]

रामलीला मंचन कराने वाली कमेटियों की भी संख्या बढ़ी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में रामलीला मंचन के लिए नेताओं व अभिनेताओं की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। इतना ही नहीं, इस बार नेताओं व अभिनेताओं से मंचन कराने वाली कमेटियों की भी संख्या बढ़ गई है। अभी तक लालकिला मैदान में रामलीला मंचन कराने वाली लवकुश रामलीला कमेटी ही नेताओं व अभिनेताओं को मंचन के लिए बुला रही थी, लेकिन डेरावाल नगर मॉडल टाउन में रामलीला मंचन कराने वाले नवश्री मानव धर्म रामलीला कमेटी भी इस बार इस मामले में कूद पड़ी है।

नवश्री मानव धर्म रामलीला कमेटी के चेयरमैन अखिल सिंघल ने बताया कि उनकी कमेटी के मंच पर रावण की भूमिका पुनीत इस्सर निभाएंगे, जबकि उनके बेटे सिद्धार्थ इस्सर राम की भूमिका निभाएंगे। महाभारत धारावाहिक में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले सुरेंद्र पाल भी मंचन में हिस्सा लेंगे। वह कुंभकर्ण की भूमिका निभाएंगे। सांसद व प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभाने के लिए आएंगे।

लवकुश रामलीला कमेटी के मंच पर इस बार भी मंचन के लिए नेताओं व अभिनेताओं का तांता लगेगा। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि बालीवुड स्टार गगन मलिक राम, सॉन्ग राइटर, सिंगर, ओटीटी यूट्यूब की जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री स्वीटी सीता व टीवी सीरियल के जाने-माने स्टार दिशांक अरोड़ा लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। वहीं हिंदी सिनेमा के जाने-माने खलनायक मुकेश ऋषि रावण, टीवी अभिनेत्री अमिता नागिया मंदोदरी, मोहित त्यागी विभीषण, जस्सी सिंह मेघनाद का किरदार करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे व प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाएंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *