Asian Games: कबड्डी कप्तान रितु नेगी बोलीं- देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ पूरा

[ad_1]

indian women kabaddi team captain ritu negi interview at paonta sahib sirmour

भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पहली बार सिरमौर पहुंचीं भारती महिला कबड्डी की कप्तान रितु नेगी का पांवटा साहिब में जोरदार स्वागत किया गया। रितु नेगी गुरुवार को अपने माता-पिता के साथ पांवटा साहिब पहुंची, जहां शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर सहित सैकड़ों हाटी समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने अपने निवास स्थान पर रितु नेगी को शाल, टोपी पहनकर सम्मानित किया।

इस मौके पर रितु नेगी ने कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में बहुत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना पूरा किया है। अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना हर खिलाड़ी का सपना रहता है। रितु नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार को हमें खुद नौकरी ऑफर करनी चाहिए और कैश प्राइज भी बढ़ाना चाहिए। अन्य राज्यों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाडिय़ों को कैश प्राइज की काफी अच्छी राशि दी जा रही है।

रितु नेगी ने कहा कि इस बार हमारी काफी अच्छी तैयारी थी। इस बार सबसे ज्यादा संघर्षपूर्ण मुकाबला ईरान की टीम के साथ लग रहा था, लेकिन चीनी ताइपे ने इस बार काफी अच्छी तैयारी की थी। उन्होंने सबसे ज्यादा नजदीकी मुकाबला भारतीय टीम के साथ खेला। उनके रेडर व डिफेंस काफी अच्छे रहे। फाइनल मैच में भारतीय टीम ने एक-एक अंक के लिए खूब संघर्ष किया और जीत दर्ज कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने पिता भवान सिंह नेगी, मां पूर्णिमा नेगी के साथ साथ कोच स्वर्गीय हीरा सिंह नेगी, रतन लाल ठाकुर, रेलवे कोच व सिरमौर संघ को दिया।

सिरमौर कबड्डी संघ ने भी किया स्वागत

भारतीय टीम की कप्तान रितु नेगी के पांवटा पहुंचने पर सिरमौर कबड्डी संघ अध्यक्ष कुलदीप राणा ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कबड्डी संघ की तरफ से शॉल व हिमाचली टोपी पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान हाटी समिति ने रितु नेगी को डांगरा भेंट कर उनका स्वागत किया। उनके साथ साथ साथ यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरिकेश जंग, प्रदीप चौहान व कांग्रेस नेत्री इंदिरा चौहान ने भी उनका स्वागत किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *