Khushwant Singh Litfest: खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्टिवल शुरू, नहीं आएंगे वरुण गांधी

[ad_1]

Khushwant Singh Literary Festival started in Kasauli today live updates

खुशवंत सिंह लिटफेस्ट
– फोटो : संवाद

विस्तार


कसौली में आज खुशवंत सिंह लिटफेस्ट शुरू हो गया है। पहले सत्र में ‘व्हाइटर द रेवोल्यूशन’ विषय पर प्रसिद्ध अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर व हरिंद्र बवेजा संवाद कर रहे हैं।  परकला प्रभाकर ने अपनी नई किताब ‘द क्रुक्ड टिम्बर ऑफ न्यू इंडिया’ पर भी बातचीत की। तीन दिन तक साहित्यकार, राजनीतिज्ञ, अभिनेता, पूर्व सैन्य अधिकारी 21 सत्रों पर चर्चा करेंगे।

लिटफेस्ट 13 से 15 अक्तूबर तक होगा। वरुण गांधी का लिटफेस्ट में आने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। उनका सत्र आज दोपहर तीन बजे था।  लिटफेस्ट में भाग लेने के लिए कई साहित्यकार कसौली पहुंचे हैं। 

लिटफेस्ट की शुरुआत 2012 में खुशवंत सिंह की याद में उनके बेटे राहुल सिंह और कुछ दोस्तों ने मिलकर की थी। इसमें देश-विदेश के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करते हैं। कोरोना काल में इसका आयोजन ऑनलाइन हुआ था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *