उपलब्धि: चंबा की बेटी सीमा की लंबी छलांग, अब 5 किमी दौड़ में जीता सिल्वर मेडल

[ad_1]

Chamba News: Seema Wins Silver Medal In Five  Kilometer Race At 62nd National Open Athletics Championships 202

सीमा
– फोटो : संवाद

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की उड़नपरी सीमा ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई है। 62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स में अब 5 हजार मीटर की दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया है। इससे पहले वीरवार को 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। उड़नपरी की दोहरी सफलता से जिलावासी गदगद हैं।

यह प्रतियोगिता प्रतियोगिता बेंगलुरू के श्री कंटीरावा आउटडोर स्टेडियम में चल रही है। 11 अक्तूबर से शुरू हुई प्रतियोगिता का समापन 15 अक्तूबर को होगा। इससे पहले भी सीमा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं।

वह वर्तमान में राष्ट्रीय एथलेटिक शिविर बंगलूरू में प्रशिक्षण ले रही हैं। सीमा का लक्ष्य वर्ष 2024 में पेरिस ओलंपिक में भाग लेना है। नवंबर के बाद वह भारतीय एथलेटिक महासंघ की ओर से आयोजित होने वाले विदेशी शिविर में जाएगी।

सीमा ने अपने प्रशिक्षकों और साई, एनसीओई भोपाल के अन्य खेल स्टाफ का आभार जताया है। सीमा ने बताया कि उनकी मां मेरी शक्ति हैं। उनके आशीर्वाद से आज इस मुकाम तक पहुंची हूं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *