[ad_1]
ईरान ने दी जंग छिड़ने की चेतावनी
ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराबदोल्लाहियान ने इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर गाजा पट्टी पर इजराइल अपना एक्शन जारी रखता है तो यह युद्ध अन्य जगहों पर भी फैल सकता है. बता दें. ईरान के विदेश मंत्री इन दिनों बेरूत,बगदाद के साथ-साथ सीरिया की राजधानी दमिश्क की यात्रा पर हैं. अनुमान है कि की वो इजराइल के खिलाफ अन्य मुस्लिम देशों का समर्थन जुटाने में लगे हैं. इजराइल पर हमास के हमले के बाद से ही ईरान फिलिस्तीन के समर्थन में उतर गया था. हमले के बाद ईरान से जश्न की तस्वीर भी सामने आयी थी. इसके अलावा ईरान शुरू से इजराइल की आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के खिलाफ बोलता आया है. इसी कड़ी में मीडिया से बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि ऐसी चिंताएं लगने लगी है कि युद्ध लेबनान की सीमा तक फैल सकता है.
[ad_2]
Source link