Varanasi: बीएचयू परिसर से चंदन के तीन पेड़ काट ले गए चोर, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा मगर नहीं लगी भनक

[ad_1]

Thieves cut down three sandalwood trees from BHU campus security at every nook and corner but no clue

आयुर्वेद संकाय के द्रव्यगुण विभाग से चंदन के तीन पेड़ चोरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर से चंदन की लकड़ी के चोरी का मामला प्रकाश में आया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। बीएचयू परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। विभाग से लेकर चौराहों तक सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसके बाद भी चोरों ने आयुर्वेद संकाय के द्रव्यगुण विभाग से चंदन के तीन पेड़ को काटकर लकड़ी ले गए।

गुरुवार देर रात चोरों ने आराम से वारदात को अंजाम दिया लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। चोरी की जानकारी शुक्रवार सुबह हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाला लेकिन चोरों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। 

कुलपति आवास से चंद कदम की दूरी पर आयुर्वेद संकाय

कुलपति आवास और मालवीय भवन से चंद कदम की दूरी पर ही आयुर्वेद संकाय का द्रव्यगुण विभाग है। इसकी चहारदीवारी भी बनी है। साथ ही विभाग के गेट के पास से लेकर अन्य स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरा लगा है। विभाग के परिसर में ही एक औषधीय वाटिका भी बनवाई गई है। इसमें चंदन के पेड़ सहित कई तरह के 200 से अधिक औषधीय पौधे लगाए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *