Bihar News: CRPF की यशस्विनी यात्रा औरंगाबाद पहुंची, इस तरह से हुआ वीरांगनाओं का स्वागत

[ad_1]

Bihar News CRPF Yashaswini Yatra reached Aurangabad brave women welcomed

वीरांगनाओं का स्वागत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देश की आजादी के अमृत महोत्सव के श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की कड़ी में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा शुरू किए गए नारी शक्ति अभियान के तहत 150 वीरांगना महिला बाइकर्स समूह की “यशस्विनि यात्रा” शुक्रवार को बिहार के औरंगाबाद पहुंची। यात्रा में शामिल वीरांगनाओं का शहर के बियाडा ग्रोथ सेंटर स्थित सीआरपीएफ बटालियन हेडक्वॉर्टर परिसर में कमांडेंट जियाउं सिंह के नेतृत्व में शानदार-जानदार और भव्यतम स्वागत किया गया।

इस दौरान महिला बाइकर्स समूह के स्वागत में पलक पावड़े बिछाए स्कूली बच्चों ने तिरंगा लहराकर अभिनंदन किया। वीरांगनाओं पर पुष्प वर्षा की गई। उन्हें फूलों का हार पहनाया गया। सीआरपीएफ की वीरांगनाओं की टीम लीडर खानेश्वरी ने बताया कि राष्ट्रीय एकता और सद्भावना को प्रोत्साहित करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बल देने के उदेश्य से यह यात्रा देश के तीन अलग-अलग स्थान श्रीनगर, शिलांग और कन्याकुमारी से निकली है। तीनों ही यात्राएं 31 अक्तूबर को गुजरात के एकता नगर पहुंचकर समाप्त होगी। हर यात्रा में 75 बाइक शामिल हैं।

यात्रा देश के 15 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए कुल 10 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी, जिस टीम को वह लीड कर रही है, वह यात्रा मेघालय के शिलांग से पांच अक्तूबर को निकली है। यह यात्रा भी 31अक्तूबर को गुजरात के एकता नगर पहुंचेगी। बेटियां बेटों से कम नहीं, बल्कि उनसे आगे बढ़कर हैं। इस बात को अवाम को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है। बेटियां सरस्वती, काली और दुर्गा स्वरूप हैं। बेटियों को भी आगे बढ़ने दें। उन्हें कामयाब होने दें और इसमें सहयोग भी करें, उनकी सभी से यही विनम्र अपील है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *