[ad_1]
Israel Hamas War : इजरायल और हमास के बीच लगातार आठवें दिन भी जंग जारी है. इस बीच इजरायल की सेना ने गाजा सिटी में रहने वाले करीब 10 लाख लोगों को वहां से चले जाने का शुक्रवार को निर्देश दिया. इसके बाद क्षेत्र में इजरायल की ओर से जमीनी कार्रवाई किये जाने की आशंका तेज हो गयी है. वहीं, हमास ने लोगों से अपने घरों में रहने को कहा है. इन सबके बीच भारी दहशत है. खबर के अनुसार, इजरायल के आदेश के बाद लोगों ने उत्तरी हिस्से को खाली कर दक्षिण की ओर भागना शुरू कर दिया है. हालांकि, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि पूरे इलाके को खाली करना आसान नहीं है. इस बीच लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि कहीं दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर तो नहीं बढ़ रहा. दरअसल, इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष को लेकर दुनिया एक बार फिर से दो हिस्सों में बंटती दिख रही है.
[ad_2]
Source link