गधों के लिए थाने में पंचायत: पहले आगरा पुलिस ने ढूंढे चोरी हुए दो गधे…फिर लगी चौपाल, घंटों चला ड्रामा

[ad_1]

Two parties created ruckus in thana for lost donkeys in Agra Police took decision through Panchayat

Agra News: गधों के लिए थाने में पंचायत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को गधों के लिए थाने पर हाईवोल्टेज ड्रामा चला। यहां एक किसान के गधे अचानक गायब हो गए। किसान ने अपने पशुओं को रामनगर फिरोजाबाद में देख लिया और पुलिस को सूचित कर चोरी का आरोप लगाते हुए उनको बरामद करने के लिए गुहार लगाई। दोनों गधों को पुलिस बरामद कर थाने पर ले आई। यहां दोनों पक्षों में जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पंचायत के बाद दोनों पक्षों को एक-एक गधा बांट कर राजीनामा कर दिया गया। गधों की मामला कस्बा में चर्चा का विषय बना रहा।

मामला पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला थरी का है। यहां के रहने वाले महेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ महीने पूर्व उसके दो गधे खेतों में चरने गए थे। यह गायब हो गए। किसान ने खोजबीन की मगर कोई अता-पता नहीं चल सका। जिस पर किसान ने नई तरकीब अपनाई और वह गधा खरीदने के लिए निकल पड़ा। 

यह भी पढ़ेंः- UP: बाहरवाली से भिड़ा टांका…तो पत्नी को दी ऐसी मौत कि कांप गई रूह; अपनी ही रची कहानी में फंसा और उगल दिया सच

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *