Jammu Apsara Road: शहर का सिरमौर बनेगा अप्सरा रोड, हाई स्ट्रीट प्रोजेक्ट पूरा, LG आज करेंगे उद्घाटन

[ad_1]

jammu Apsara Road High Street Project gandhi nagar completed lg manoj sinha to inagurate

जम्मू अप्सरा रोड हाई स्ट्रीट प्रवेशद्वार
– फोटो : संवाद

विस्तार


जम्मू स्मार्ट सिटी के तहत गांधी नगर में अप्सरा रोड हाई स्ट्रीट प्रोजेक्ट का निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो गया है। शुक्रवार को रोड का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इसे जनता को समर्पित करेंगे। इसमें स्वागती प्रवेश द्वार, स्ट्रीट लाइटिंग, फुटपाथ, पार्किंग, पार्क, फव्वारा हैशटैग गांधीनगर सहित अन्य सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

अप्सरा रोड का जून 2022 में काम शुरू हुआ था। इसमें कोवल टाइलें लगाई गई हैं। साथ ही रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। पार्क में फव्वारा है, जो रात को लाइटों से जगमगा रहा है। बैठने के लिए बेंच हैं। मुख्य प्रवेश द्वार पर आकर्षक घड़ी लगाई गई है।

इस दौरान सड़क के दोनों किनारों में नाले व तारें डालने के लिए भूमिगत व्यवस्था की गई है। इसके निर्माण कार्य के दौरान अप्सरा रोड में व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। लेकिन अब दुकानदारों के कामकाज को नई गति मिलने जा रही है। इसके बनने से शहर के सुंदरता में और निखार आ गया है। प्रशासन का मानना है कि यहां घूमने और खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को यकनीनन बड़े और विकसित शहर में होने का अहसास होगा।

क्या हैं अप्सरा रोड परियोजना की विशेषताएं-

  • अप्सरा रोड पर सार्वजनिक उपयोगिताएं की सभी तारें एवं पाइपें भूमिगत।
  • मार्ग पर कोबल टाइलें
  • पानी की निकासी के लिए बढ़िया नाली एवं डक्ट का निर्माण
  • पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए अनुकूल फुटपाथ
  • बैठने के लिए बेंच
  • सड़क के किनारे पार्किंग बे एवं कूड़ेदान की व्यवस्था
  • सजावट के लिए बढ़िया रोशनी की व्यवस्था एंव वॉटर प्वाइंट्स

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *