[ad_1]

दोनों गोल्डन गर्ल्स ने खुली जीप में सवार होकर स्थानीय लोगों और प्रशंसकों का आभार जताया।
– फोटो : संवाद
विस्तार
19वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद घर पहुंचीं भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी और होनहार खिलाड़ी पुष्पा राणा का शनिवार को गृह क्षेत्र शिलाई में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा माहौल जिंदाबाद-जिंदाबाद का नारों के गूंजायमान रहा। जहां पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर रितु नेगी और पुष्पा राणा के जोरदार नारे लगाए गए। शिलाई बाजार पहुंचते ही दोनों का फूल मालाएं पहनाकर लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
जिला सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय प्र्रशासन, चूड़ेश्वर सेवा समिति और स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रितु नेगी और पुष्पा राणा को नोटों का हार, शॉल और टोपी आदि पहनाकर स्वागत किया। हालांकि, इस कार्यक्रम में सुषमा शर्मा नहीं पहुंचीं। इससे पूर्व शिलाई बाजार में एक रोड शो निकाला गया। जहां दोनों गोल्डन गर्ल्स ने खुली जीप में सवार होकर स्थानीय लोगों और प्रशंसकों का आभार जताया।
इस दौरान रितु नेगी के पिता भवान सिंह नेगी, मां पूर्णिमा नेगी, जिला सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा, ग्यार सिंह नेगी, जवाहर देसाई और एसडीएम सुरेश सिंघा के अलावा बीडीओ शिलाई भी मौजूद रहे। इस दौरान मंच पर प्रशासन की ओर से एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
उनके साथ साथ जिला सिरमौर कबड्डी संघ के पदाधिकारियों व स्थानीय महिला मंडल, व्यापार मंडल समेत कई लोगों ने उनका स्वागत व सत्कार किया। विश्राम गृह शिलाई में आयोजित इस सम्मान समारोह में कई महिलाएं, पुरूष, युवा और बच्चे मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले भी शिलाई विधानसभा क्षेत्र की कई बेटियां कबड्डी, वालीबाल, हैंडबॉल आदि स्पर्धाओं में राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी हैं।
सबके आशीर्वाद से मिली जीत
रितु नेगी ने कहा कि माता-पिता, कुल देवी-देवता, गुरुजनों व लोगों के आशीर्वाद से ये ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने शिलाई क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं के लिए प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार से हॉस्टल खोलने की मांग रखी। इस दौरान पुष्पा राणा ने भी संबोधित किया और बच्चों और क्षेत्र की बेटियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
[ad_2]
Source link