[ad_1]
पूर्णिया सिटी में चंद्रयान तीन की चंद्रयान तीन की तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. इसकी उंचाई करीब 70 फीट की होगी. इस पंडाल को देखने के लिए लाखों भक्त पहुंचेंगे. बंगाल से पहुंचे कारीगरों ने इस पंडाल का निर्माण किया है. इधर, पटना के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा समिति व्यवसाय संघ इस वर्ष गुजरात के सारंगपुर स्थित कष्ट भंजन हनुमान मंदिर की तर्ज पर पंडाल का निर्माण कर रहा है. समिति के सदस्यों ने बताया कि पंडाल की ऊंचाई 60 फुट और चौड़ाई 30 फुट के करीब होगी. पंडाल निर्माण के लिए मधुपुर से आठ लोगों की टीम आयी है. जिसका नेतृत्व सिद्दीकी और मंडल कर रहे हैं. मूर्ति का निर्माण बिट्टू पंडित कर रहे हैं. उनके साथ दस लोगों की टीम भी कार्य में लगी हुई है. पंडाल के साथ पूरे बोरिंग रोड में लाइटिंग की विशेष व्यवस्था होगी.
[ad_2]
Source link