Bihar: समस्तीपुर के वासुदेवपुर में वाहन से कुचलकर पिता की मौत, बेटा गंभीर; रोसड़ा में टकराने से महिला की मौत

[ad_1]

Father died, son seriously injured after being crushed by vehicle in Vasudevpur; Woman died due to collision

Accident
– फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार


बिहार के समस्तीपुर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। उनमें से एक को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच भेजा गया है। घटना कल्याणपुर और रोसड़ा थाना क्षेत्र में घटी। दोनों शवों को जब्त कर पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।

भोज खाकर लौट रहे बाप-बेटे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग पर कल्याणपुर थाने के वासुदेवपुर पीड़स्थान के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा पीएमसीएच में जीवन की जंग लड़ रहा है। मृतक की पहचान शहर के मगरदही वार्ड 25 मोहल्ला निवासी सुनील साह (50) के रूप में हुई। जबकि उनके बेटे राज कुमार साह को नाजुक हालत में पटना भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि बाप-बेटे मध्य रात्रि को कल्याणपुर थाना क्षेत्र से भोज खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान वासुदेवपुर पीड़स्थान के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही सुनील साह की मौत हो गई। जबकि राज कुमार को पुलिस की 112 नंबर टीम सुबह सदर अस्पताल ले गई। जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान हुई। उसके बाद सूचना मिलने पर परिवार वाले पहुंचे।

रोसड़ा में वाहन की टक्कर से महिला की मौत

जिले के रोसड़ा थाने के रहुआ सेंट्रल बैंक के पास कार की टक्कर से इसी मोहल्ला के दिवंगत सीमाराम साह की पत्नी देवकी देवी (50) की मौत हो गई। महिला के शव को रोसड़ा पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि वह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान कुशेश्वरस्थान की ओर से आ रही कार की चपेट में आ गई।

वहीं, दलसिंहसराय थाने के बल्लो चक के पास बाइक की टक्कर से दलसिंहसराय मेनबाजार निवासी जगदीश मंडल के बेटे मोहन मंडल घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *