Maa Vaishno Devi: प्यारा सजा है दरबार… रंग-बिरंगे फूलों से महक रहा मां वैष्णो का भवन; देखें ये खास तस्वीरें

[ad_1]

शारदीय नवरात्री के अवसर पर धर्मनगरी कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी भवन को हजारों रंग-बिरंगे फूलों से सजा हुआ है। माता वैष्णो देवी के मंदिर में बड़ी संख्या पहली नवरात्रि पर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए की गईं तैयारियां अलौकिक नजारा पेश कर रही हैं।




धर्मनगरी में नवरात्र महोत्सव को लेकर उत्साह है। देश-विदेश से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार में नतमस्तक होने के लिए पहुंच रहे हैं। करीब 10 देशों से आए गेंदा, चमेली, गुटा समेत कई तरह के फूलों से भवन सजाया जा गया है। मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए हैं। बाहरी राज्यों के कारीगर दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं।



माता के भवन से मिली जानकारी के अनुसार भारत के अलावा इंग्लैंड, कनाडा, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, ऑस्ट्रिया समेत करीब 10 देशों से गुटा, गुलाब, चमेली, गेंदा, कमल, कीवी आदि के फूल मंगवाए गए हैं। इन फूलों से माता का दरबार महक रहा है।


[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *