[ad_1]

धर्मशाला स्टेडियम में बारिश, पिचों को किया कवर।
– फोटो : संवाद
हिमाचल में बारिश के अलर्ट के बीच आज एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में साउथ अफ्रीका-नीदरलैंड के बीच विश्वकप का तीसरा मैच खेला जाना है। लेकिन बारिश के चलते दोपहर 1:30 बजे निर्धारित समय पर टॉस नहीं हो पाया। इसके चलते टॉस 30 मिनट की देरी से दोपहर 2:00 होना तय हुआ। रुक-रुक हो रही बारिश के चलते पिच को दोबारा कवर कर लिया गया है। धर्मशाला में मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। इस दौरान रुक-रुककर बारिश होती रही।
वहीं, 1:00 बजे तक बारिश थम गई। बारिश थमने के बाद स्टेडियम की पिचों पर बिछाए गए कवरों को ग्राउंड स्टाफ ने हटाना शुरू कर दिया। इसके अलावा मैदान को सुखाने के लिए सुपर सोपरों का भी इस्तेमाल किया गया। वहीं मैदान पर पड़े पैचों को भरने के लिए ग्राउंड स्टाफ कटे हुए घास को फेंकते हुए नजर आए। इसके अलावा दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैच से पहले वार्मअप किया। लेकिन पौने दो बजे के करीब बारिश फिर शुरू हो गई। इसके चलते फिर से पिचों को कवर करना पड़ा।
मैच पर संकट नजर
खराब मौसम के पूर्वानुमान से मैच पर संकट नजर आ रहा है। मौसम विभाग की ओर से धर्मशाला में 70 प्रतिशत बारिश का अनुमान लगाया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार धर्मशाला में रुक-रुककर बारिश जारी है। इससे पहले साउथ अफ्रीका के बारिश के कारण धर्मशाला में दो मैच रद्द हो चुके हैं। मैच एक एक दिन पहले सोमवार को धर्मशाला में जमकर बारिश हुई। सुबह करीब नौ बजे से दोपहर तक बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ अंधड़ भी चला। तूफान से स्टेडियम में लगे बैनर और होर्डिंग भी तहस-नहस हो गए। स्टेडियम के साथ लगती धौलाधार की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली।
[ad_2]
Source link