[ad_1]

जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी में एक दंपत्ती के हत्या का मामला सामने आया है। राजोरी जिले के कंडी इलाके के ढोक क्षेत्र में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पहाड़ी नेता अयूब पहलवान के भाई और भाभी की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना करने की तैयारी कर ली है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति ने अयूब पहलवान को सूचित किया कि उनके भाई और भाभी ढोक में लहुलुहान अवस्था में मृत पाए गए हैं। मृतकों की पहचान मोहम्मद आजम और उनकी पत्नी गुलजार बेगम के तौर पर हुई है। बता दें कि अयूब पहलवान कंडी कोटरंका क्षेत्र के बहुत लोकप्रिय पहाड़ी नेता हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[ad_2]
Source link