[ad_1]

साहिल ठाकुर।
– फोटो : संवाद
विस्तार
मंडी जिले के टिहरा क्षेत्र के साहिल ठाकुर कॉमर्स विषय में सहायक प्रोफेसर बने हैं। इससे पहले वह बिजली बोर्ड में बतौर जेओए के पद पर तैनात हैं। नौकरी के साथ उन्होंने तैयारी की और मुकाम हासिल किया। 25 वर्षीय साहिल ठाकुर नलयाना ग्राम पंचायत तनिहार उपतहसील टिहरा तहसील धर्मपुर के रहने वाले हैं।
टिहरा सरकारी स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने अणू महाविद्यालय से ग्रेजुएशन की। इसके बाद गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर से पोस्ट ग्रेजुएशन पास की। वर्ष 2022 में साहिल ठाकुर ने जेआरएफ उत्तीर्ण किया और अब उनका चयन सहायक प्रोफेसर के पद पर हुआ है। साहिल ठाकुर ने बताया कि गुरूजनों व परिजनों के सहयोग से ही वह मुकाम हासिल कर पाए हैं।
[ad_2]
Source link