[ad_1]

आगरा जिला अस्पताल में खराब पड़ा ऑक्सीजन प्लांट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा के जिला अस्पताल में पिछले चार महीने से बजट के अभाव में ऑक्सीजन प्लांट खराब पड़ा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडर व कंसंट्रेटर से काम चलाया जा रहा है।
जिला अस्पताल में रोजाना करीब तीन हजार मरीज आते हैं। अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, बच्चों के लिए पीआईसीयू वार्ड, मेल मेडिसिन, फीमेल मेडिसिन , बुजुर्गों के लिए जीरियाट्रिक वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में कम से कम 8 से 10 मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत रहती है।
यह भी पढ़ेंः- बेरहम मां: बिना बताए की शादी…अब पांच माह के मासूम को झाड़ियों में फेंका; सामने आई चौंकाने वाली हकीकत
यहां पिछले चार महीने से ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर सिलेंडर और कंसंट्रेटर से आपूर्ति की जा रही है। यह ऑक्सीजन प्लांट कोरोना की दूसरी लहर में लगाया गया था। सरकारी अस्पताल में शासन की ओर से 3055 लीटर प्रति मिनट एलपीएम क्षमता के प्लांट लगवाए गए थे।
यह भी पढ़ेंः- UP: चीखते हुए थाने पहुंची महिला…कहीं ऐसी बातें कि सुनकर सन्न रह गए लोग, खड़े सुनता रहा पति; बोलती हुई बंद
ऑक्सीजन प्लांट खराब है। प्लांट सही कराने के लिए शासन को लिखा गया है। बजट नहीं मिलने से काम शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर की कमी नहीं है। -डॉ. अनीता शर्मा, प्रमुख अधीक्षिका
[ad_2]
Source link