Uttarakhand: आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को सीएम धामी का तोहफा, भोजन भत्ता किया दोगुना

[ad_1]

Uttarakhand CM Dhami gift to students living in residential hostels food allowance doubled

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं का भोजन भत्ता दोगुना कर दिया है। भोजन भत्ते में हुई यह अब तक की सर्वाधिक बढ़ोतरी है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए ये व्यवस्था की है। बच्चों के दैनिक भोजन भत्तों में दोगुना दर से वृद्धि की गई है।

निवेशक सम्मेलन: यूएई में सीएम धामी, हिंदू मंदिर में ईंट रखकर की कारसेवा, 3550 करोड़ के निवेश पर हुआ करार

अब छात्रों को 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलेंगे। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से आज इस बाबत आदेश जारी किया गया। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने बताया कि इस संबंध में समस्त जिलों के अधिकारियों को पत्र जारी कर दिए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *