Bihar Crime: वर्चस्व की लड़ाई में आधा दर्जन राउंड फायरिंग; दो गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

[ad_1]

Half a dozen rounds fired in fight for supremacy in Darbhanga; Two arrested, weapons also recovered

फायरिंग के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार


बिहार के दरभंगा में फसल चराने के विवाद में किसान और भैंस चरवाहे के बीच आधा दर्जन राउंड फायरिंग होने की खबर सामने आई है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस दो लोगों को एक देशी कट्टे, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के उजुआ सिमरटोका पंचायत के कोदरा गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और खगड़िया जिले के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी सूखते ही फिर वर्चस्व की लड़ाई में बंदूकें गरजने लगी हैं। यह इलाका दियारा के नाम से जाना जाता है। थाना क्षेत्र की उजुआ सिमरटोका पंचायत के कोदरा गांव में फसल चराने के विवाद में किसान और भैंस चरवाहे के बीच विवाद में आधा दर्जन राउंड फायरिंग होने से लोग दहशत में आ गए। हालांकि गोलीबारी की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि उजुआ गांव के कई किसानों के खेत कोदरा गांव में हैं। उसमें धान की फसल लगी हुई है। गांव से खेत दूर रहने के कारण किसान खेत की रखवाली नहीं कर पाते हैं। इसका फायदा उठाकर कोदरा के पशु पालक खेत में लगी फसल को मवेशी से चरा लिया करते थे। गत 15 अक्टूबर की शाम में कोदरा निवासी लक्ष्मी यादव अपने पशुओं को उजुआ के किसान घनश्याम राय के खेत में लगी धान की फसल को चरा रहा था। खबर मिलने पर पहुंचे घनश्याम राय ने खेत से मवेशी निकालने के लिए कहा। इस पर दोनों लोगों में विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।

स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही कुशेश्वरस्थान थानाअध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घनश्याम राय और लक्ष्मी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी लेने पर घनश्याम के पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद हुआ है। जबकि लक्ष्मी यादव के पास से दो खोखे बरामद किए गए हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में दोनों तरफ से एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस दियारा क्षेत्र के इलाके में अब तक कई लोगों की जान जमीन विवाद में जा चुकी है। इस इलाके में वर्चस्व को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *