Bihar Crime: ITBP का जवान निकला अपहरण का साजिशकर्ता, इसलिए रची ये साजिश, एक गिरफ्तार

[ad_1]

Bihar Crime ITBP jawan turns out to be the conspirator of kidnapping conspired to repay loan

बच्चा बरामद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुजफ्फरपुर में अहियापुर के भीखनपुर से अगवा 10 साल के छात्र श्लोक कुमार को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना गरगद्वा अथरी गांव से बरामद कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस ने गरगद्वा अथरी के चंद्रभूषण सिंह के लड़के कुमार सौरभ उर्फ कन्हैया को गिरफ्तार किया है। जबकि गौरव उर्फ मोइज फरार निकला, दोनों सगे भाई हैं। गौरव प्रयागराज में आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल टेलकम में कार्यरत है। 

एसएसपी ने बताया है कि यह कोई आपराधिक गैंग नहीं है। इन लोगों को लोन लेकर घर बनाना था। लोन की रकम अधिक हो गई थी, जिसको लेकर बच्चे की रेकी करके बच्चे से दोस्ती बनाया, फिर उसका अपहरण किया। उन्होंने बताया कि आरोपी बच्चे के परिजनों से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी, जिस मोबाइल से फिरौती की मांग की गई थी, उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

बच्चे को गरगद्वा अथरी गांव में रखकर पुलिस को बेतिया व रक्सौल में घूमा रहा था। सिटी एसपी व नगर एएसपी की टीम ने एसटीएफ की मदद से छापेमारी कर सफलता पाई। बाइक पर रुपये भरा बैग लेकर एएसपी बच्चे के पिता के साथ जगह-जगह खाक छान रहे थे। 72 घंटे बाद पुलिस को यह सफलता मिली है।

मालूम हो कि सोमवार को स्कूल से लौटते वक्त बस से उतरते के बाद घर के निकट से बाइकर्स गिरोह के बदमाशों द्वारा छात्र को अगवा कर लिया गया था। अहियापुर के भीखनपुर इलाके से सोमवार दोपहर अपहृत तीसरी कक्षा के छात्र श्लोक कुमार का दूसरे दिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस इस अपहरण कांड को लेकर काफी तनाव में थी। परिजन भी काफी परेशान थे, उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *