Moradabad: पुलिस की वर्दी पहनकर ठेकेदार की चेकिंग कर डाली, नकली नोटों का सौदागर बता 40 हजार रुपये ले उड़े

[ad_1]

Moradabad: Wearing police uniform checking contractor, pretending dealer fake notes and taking 40 thousand

यूपी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में ईंट भट्ठा ठेकेदार को दो ठगों ने रोक लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर उसकी तलाश ली। उसकी जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए और उसे नकली नोटों का सौदागर बताकर धमकाया। इसी बीच आरोपियों ने उसे थाने ले जाने लगी। इसी बीच आरोपी बाइक दौड़ाकर मौके से भाग गए।

पुलिस ने आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। संभल जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर निवासी महबूब अंसारी बिहार के समस्तीपुर में ईंट भट्ठा पर मजदूरों की ठेकेदारी करता है। उसने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बिहार से ट्रेन से मुरादाबाद आया था।

रेलवे स्टेशन से उतरने के बाद वह ई-रिक्शा में जिला कारागार के लिए बैठ गया था। महबूब ने बताया कि उसका साला मुबारिक जेल में बंद है। वह उससे मिलाई करने जा रहा था। गुरहट्टी चौराहे पर उतरने के बाद वह पैदल ही जिला कारागार की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आ गए।

उन्होंने खुद को पुलिस कर्मी बताकर उसकी तलाशी शुरू कर दी। आरोपियों ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि वह नकली नोटों का सौदागर है। आरोपियों ने महबूब की जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। उसे धमकाया कि ये नकली नोट हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों ने उससे ये भी कहा कि बताओ तुम्हारे साथ और कितने लोग इस गैंग में शामिल है। इसी बीच आरोपियों ने उससे थाने चलने के लिए कहा। महबूब कुछ समझ पाता। उससे पहले ही आरोपी बाइक स्टार्ट कर मौके से भाग गए।

पीड़ित ने काफी दूर तक आरोपी की बाइक का पीछा किया लेकिन वह बाइक को तेजी से दौड़ाकर उसकी आंखों से ओझल हो गए। पीड़ित ने तुरंत 112 पर कॉल की और पुलिस बुला ली। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर और थाना प्रभारी आरपी शर्मा मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद पीड़ित से पूछताछ करने के बाद आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खगाली। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *