Bihar : ट्रेन स्टेशन पहुंचने लगी कि आया कॉल, पटना एसएसएपी बोल रहा हूं- इस ट्रेन में बम है; सघन जांच चल रही

[ad_1]

Bihar: Information about bomb in Patna-Gaya train, Police is investigating, Patna Junction,  SSP Rajeev Mishra

पटना-गया पैसेंजर ट्रेन में सघन जांच अभियान चलाती पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पटना जंक्शन पर आ गया से चलकर आई पैसेंजर ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। गया-पटना ट्रेन के पटना जंक्शन पहुंचने के बाद उसकी सघन जांच की जा रही है। मौके पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड की टीम और रेल पुलिस के अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान पहुंचे और पूरे ट्रेन को सर्च किया। हालांकि, इस दौरान बम नहीं मिला। किसी के हताहत होने की भी सूचना नहीं मिली है। पटना पुलिस और रेलवे की टीम मामले की जांच में जुट गई है। 

प्लेटफार्म पर भी सघन जांच अभियान चलाया

बम की सूचना मिलते के बाद सुरक्षाकर्मियों ने एहतियातन पटना जंक्शन के अभी प्लेटफार्म पर भी सघन जांच अभियान चलाया। स्टेशन पर बड़ी संख्या में पुलिस को देखकर यात्रियों में भी हड़कंप मच गया है। दरअसल पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के नाम से किसी ने रेल थानेदार को सूचना दिया कि गया-पटना पैसेंजर ट्रेन में बम रखा हुआ है जल्दी तलाशी लीजिए। उसके बाद रेलवे की टीम और सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। और जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन से कुछ बरामद नहीं हुआ।

13 अक्टूबर को  तमिलनाडु से पटना जंक्शन पर बम होने की धमकी मिली

बता दें कि इससे पहले 13 अक्टूबर काे डिप्टी एसएस कॉमर्शियल को फोन कर तमिलनाडु से पटना जंक्शन पर बम होने की धमकी दी गई थी। पटना पुलिस जांच के दौरान आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि एक नाबलिग ने अपनी बहन के प्रेमी काे फंसाने के लिए साजिश रची ताकि वह जेल चला जाए। रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर के बताया था कि 13 अक्टूबर काे डिप्टी एसएस कॉमर्शियल के सरकारी मोबाइल पर धमकी भरा कॉल किया गया था। जांच में पता चला कि छपरा के दिघवारा के पवन के नाम से है। वह छात्र है। उसने सिम अपने चचेरे भाई जितेंद्र को दिया था। जितेंद्र ने यह सिम अपनी प्रेमिका को दे दी थी। प्रेमिका के परिजन जितेंद्र से नाराज चल रहे थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *