Bihar: गया पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, इस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में टॉपर्स को करेंगी सम्मानित

[ad_1]

President Draupadi Murmu reached Gaya, attended the convocation ceremony of Central University, Bodh Gaya.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुष्प गुच्छ देते सीएम नीतीश कुमार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ साउथ बिहार के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंच गईं। यहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया। यहां वह सड़क मार्ग से बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर जाएंगी और महाबोधि मंदिर का दर्शन करेंगी। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

महाबोधि मंदिर में दर्शन करने के बाद दोपहर तक वे गया जिले के टिकारी अनुमंडल के पंचानपुर के समीप स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ साउथ बिहार के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आ रही हैं। यहां पर अलग-अगल संकाय में टॉप किए स्टूडेंट्स को सम्मानित करेंगी।  इस संबंध में गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. बोधगया से लेकर गया शहर के रास्ते से होते हुए पंचानपुर स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ साउथ बिहार तक जो भी रूट है, वहां बैरिकेडिंग की गई है। जब तक उनका कारकेड मूवमेंट में रहेगा, तब तक उक्त रास्तों पर आवाजाही पूरी तरह बंद है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी विदाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में विशेष विमान से आज पटना से गया के लिए रवाना हुई। राष्ट्रपति को पटना हवाई अड्डे पर विदाई दी गई। हवाई पट्टी पर राष्ट्रपति को राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, मेयर पटना नगर निगम सीता साहू, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय डॉ. एस० सिद्धार्थ, आयुक्त, पटना प्रमण्डल कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक, पटना रेंज राकेश कुमार राठी, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने उन्हें विदाई दी तथा उनके सुखद यात्रा की कामना की।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *