[ad_1]

मकान में लगी आग।
– फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी शिमला के टूटीकंडी में एक पुराने मकान में रविवार सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर माल रोड, बालूगंज फायर स्टेशन से बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था।
मकान में किराये पर रह रहा परिवार छुट्टियों में घर गया था। स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग के जवानों ने करीब नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया। घटना में चार कमरे और उसमें रखा समान जल गया है। नुकसान का आकलन किया जारहा है। अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link