[ad_1]

दिल्ली की हवा में छाई धुंध
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने के साथ वायु गुणवत्ता खराब स्तर पर पहुंच गई है। सफर इंडिया के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता 302 एक्यूआई के साथ बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय के आसपास हवा की गुणवत्ता 330 एक्यूआई के साथ बहुत खराब श्रेणी में है, हवाई अड्डे (T3) के आसपास वायु गुणवत्ता 313 एक्यूआई के साथ इसी श्रेणी में है।
धूप निकलने के बावजूद प्रदूषण की वजह से कर्तव्य पथ पर स्मोग के बीच कुछ इंडिया गेट छिपा रहा। सुबह 11 बजकर 50 मिनट की तक आसमान में धुआं छाया रहा। इसके बाद भी प्रदूषण के बीच कर्तव्य पथ पर पर्यटक घूमते हुए दिखाई दिए। बता दें कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने अगले सप्ताह प्रदूषण स्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-2 के तहत प्रतिबंध लागू किए हैं।
[ad_2]
Source link