5 का पंच: धामी मंत्रिमंडल के युवा कैबिनेट मंत्री बोले-वक्त के साथ मैंने बदला काम का अंदाज…पढ़ें साक्षात्कार

[ad_1]

Cabinet Minister Saurabh Bahuguna Interview Aanchal milk will compete with Amul and Mother Dairy

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सौरभ बहुगुणा धामी मंत्रिमंडल के युवा कैबिनेट मंत्री हैं। उनके पास कौशल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास, गन्ना विकास, मत्स्य व प्रोटोकॉल विभाग का जिम्मा है। मंत्रालय मिलने से पहले उनकी खेल खिलाड़ी की पृष्ठभूमि रही। लेकिन मंत्री बनने के बाद जो विभाग उन्हें मिले, उनके बारे में कोई अनुभव नहीं था।

वह कहते हैं, शुरुआत में अफसर मुझे जो बताते थे, मैं उन्हें सच मानता था। लेकिन वक्त के साथ मैंने अपने काम के अंदाज को बदला और अपने महकमों की हकीकत को समझने के लिए इनकी नब्ज ढूंढनी शुरू की।

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिये मैं पशुपालकों के बीच पहुंचा और उन्हीं के सुझावों के आधार पर नीतियों में बदलाव कराकर पारंपरिक ढर्रे पर चली आ रही व्यवस्था को बदलने का प्रयास किया। इन्हें नए जमाने और भविष्य की नई संभावनाओं के अनुरूप बनाने में कोशिशें जारी हैं।

अमर उजाला के देहरादून कार्यालय पहुंचे सौरभ बहुगुणा से टीम अमर उजाला के राकेश खंडूडी, भूपेंद्र राणा, आफताब आजमत, अलका त्यागी और रेनू सकलानी ने उनके महकमों से जुड़े कुछ मसलों पर सवाल किए। यहां पेश है उनसे बातचीत के दौरान पांच प्रमुख सवालों के जवाब।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *