[ad_1]

ज्वेलरी शॉप पर आभूषण देखतीं महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजार में रौनक छा गई है। नवरात्र में ही कारोबार में उछाल से आने वाले दिनों में ‘मां की कृपा’ बरकरार रहने के आसार हैं। अभी मुंबई, राजकोट की जूलरी, व कारों में एसयूवी लोगों को लुभा रही है। उधर, रजिस्ट्री के लिए भी कतार लग रही है।
पितृपक्ष में ठंडे पड़े रियल एस्टेट कारोबार की सुस्ती नवरात्र में दूर हुई है। जमीन, मकान की रजिस्ट्री करीब 30 फीसदी तक बढ़ गई है। अब तक निबंधन विभाग को स्टांप ड्यूटी व रजिस्ट्री शुल्क के रूप में करीब सात करोड़ रुपये से ज्यादा की आय हुई है। नवरात्र समाप्त होने तक आंकड़ा दस करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार को रजिस्ट्री ऑफिस में सौ से ज्यादा रजिस्ट्री हुईं। कतार के चलते अधिकारी दिनभर कार्यालय में ही डटे रहे। सब रजिस्ट्रार प्रथम के मुताबिक आम दिनों में जहां 60 रजिस्ट्री होती थीं, अब 80-90 तक हो रही हैं।
हल्की जूलरी की मांग ज्यादा
सराफा बाजार में अब आभूषणों की खनक सुनाई देने लगी है। सराफा मार्केट हो या फिर ब्रांडेड शोरूम, सभी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए तैयारी कर रखी है। कोई दस ग्राम सोने की खरीदारी पर बनवाई की छूट दे रहा है तो कोई गिफ्ट वॉउचर। फिलहाल हर शोरूम संचालक इस नवरात्र को भुनाने में जुटे हैं। इधर, ग्राहक सोने की बढ़ती कीमतों के चलते 22 कैरेट के बजाय 18 कैरेट और कम वजन की जूलरी खरीद रहे हैं।
[ad_2]
Source link