[ad_1]

आत्महत्या (सांकेतिक)
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल कांशीराम आवासीय परिसर में 22 अक्तूबर को युवक ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। हालांकि इस आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक उजागर नहीं हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताया गया है कि 22 वर्षीय अमन मलिक घर में अकेला था। मां किसी काम से प्रयागराज गई थी। तभी उसने खुद को फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में पड़ोसियों की नजर जब पड़ी तो वे दंग रह गए। शोर पर वहां भीड़ जमा हो गई और खबर देकर पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने दरवाजा तोडक़र शव निकाला और मां को खबर दी। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मां का इंतजार है। पुलिस के अनुसार अभी वजह साफ नहीं है।
[ad_2]
Source link