Weather: पश्चिमी यूपी में ठंड की दस्तक, सहारनपुर में छाया कोहरा, मेरठ में AQI पहुंचा 250 के पार

[ad_1]

Weather: Cold knocks in Western UP, shadowy fog in Saharanpur, AQI crosses 250 in Meerut

सहारनपुर में छाया कोहरा
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


बारिश के बाद मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मेरठ में रविवार को दिन के तापमान में एक डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई और तापमान 31 के पार पहुंच गया। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं सहारनपुर जनपद में सोमवार सुबह कोहरे की चादर छा गई। इससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। बागपत, मुजफ्फरनगर व शामली बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह शाम मौसम ठंडा होने लगा है। हालांकि दिन में अभी तेज धूप का असर बरकरार है।

मेरठ शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रेप सिस्टम लागू होने के बाद भी प्रदूषण की रोकथाम नहीं हो पा रही है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 250 के पार पहुंच गया। शाम के समय शहर में धुंध की चादर छा गई। बढ़ते प्रदूषण का वार सेहत पर भी होने लगा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *