[ad_1]

ट्रैक्टर लेकर निकलते भाकियू कार्यकर्ता
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में भाकियू आज एसएसपी दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी। भाकियू की एसएसपी ऑफिस पर पंचायत के लिए किसान पहुंचना शुरू हो गए हैं। पुलिस ने शहर की नाकेबंदी की है। चारों और पुलिस तैनात है। वहीं ट्रैक्टरों पर सवार होकर विभिन्न रास्तों से किसान शहर में पहुंच रहे हैं।
भाकियू के धरना प्रदर्शन में आज शहर में किसानों का जमावड़ा रहेगा। सुबह के समय ही महावीर चौक पर भाकियू कार्यालय पर काफी किसान एकत्र हो गए। ट्रैक्टर ट्राॅलियों में भी किसानों का जीआईसी के मैदान और एसएसपी ऑफिस पर पहुंचना शुरू हो गया है।
शहर के मुख्य चौराहे मीनाक्षी चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक, शिव चौक, एसडी तिराहे पर पुलिस सुबह से ही तैनात हो गई है। एसडी तिराहे के पास बेरिकेडिंग लगाकर साई धाम मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन रोका गया है। शिव चौक पर सीओ सिटी राम आशीष यादव पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।
धरने में किसानों की भीड़ की संभावना को देखते हुए एहतियात के तौर पर रूट डायवर्जन किया गया है। ट्रैक्टरों के शहर के बीच में आने के मद्देनजर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। एसएसपी कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
[ad_2]
Source link