नवरात्रि : कड़ा धाम में मध्य रात्रि मां शीतला का महाश्रृंगार, अर्पित किए गए 56 भोग, भक्तों की उमड़ी भीड़

[ad_1]

Grand decoration of Maa Shitala in Kad Dham, 56 types of offerings were offered.

कड़ा में मां शीतला को अर्पित किए गए छप्पन भोग।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


देवी के 51 शक्तिपीठ में एक कडा़ धाम में रविवार की मध्यरात्रि 12 बजे मां शीतला का भव्य श्रृंगार किया गया। विवि विधान से पूजन और आरती के बाद मातारानी को 56 भोग अर्पित किया गया। पंडा समाज मंदिर प्रबंध समिति की ओर से आयोजित इस पूजन में मां की झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 

नवरात्रि तिथि के नवमी को सुबह से ही धाम के विभिन्न घाटों कालेश्वर घाट, हनुमान घाट आदि घाटों पर स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त कड़ा धाम पहुंचे। भक्तों ने अपने अपने तीर्थ पुरोहितों के यहां से हलवा पूड़ी बनाकर मां शीतला को अर्पित किया और पूजन हवन के बाद जगह-जगह कन्या पूजन किया। कन्याओं का पांव पखारकर पूजन करने के बाद उन्हें हलवा और पूड़ी का भोग लगाया। इस मौके पर सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा, कड़ा धाम थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह, मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष उदय पंडा, महामंत्री सुधेश कुमार पंडा, सचिन पंडा, धनंजय पुजारी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *