UP: शादी के आठ माह में ही बीवी को तलाक देकर घर से भगाया, दो दिन बाद साली से की लव मैरिज; जमकर हुआ बखेड़ा

[ad_1]

Divorce to wife after eight months of marriage in Amroha Young man love marriage with sister-in-law

पत्नी को तलाक… साली से लव मैरिज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमरोहा में शादी के आठ महीने बाद एक युवक ने पत्नी को तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। इसके दो दिन बाद ही आरोपी युवक ने साली के साथ लव मैरिज कर ली। दोनों परिवारों की सहमति से निकाह हुआ। जिसका पहली पत्नी ने विरोध किया तो हंगामा हो गया।

अमरोहा से अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी के आठ महीने बाद ही युवक ने पत्नी को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। लेकिन दो दिन बाद ही रिश्ते की साली से प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद पंचायत हुई। लेकिन तीनों परिवारों के बीच समझौते के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले कारोबारी के बेटे की शादी आठ महीने पहले संभल निवासी युवती के साथ हुई थी। युवक का ससुराल आना जाना हुआ तो रिश्ते की साली के साथ नजदीकियां बढ़ गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 

करीब एक सप्ताह पूर्व घरेलू विवाद के चलते युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके चली गई। लेकिन युवक संभल पहुंचा और साली से प्रेम विवाह कर लिया। दोनों परिवारों की सहमति से निकाह हुआ। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *