J&K Weather: जम्मू में धूप खिली, प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश के आसार

[ad_1]

jammu kashmir Weather: Sunny in Jammu light rain expected in some parts

अप्सरा रोड जम्मू
– फोटो : एक्स/ जम्मू स्मार्ट सीटी

विस्तार


जम्मू में मंगलवार की शुरुआत चटक धूप के साथ हुई है। मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। अक्तूबर के अंत तक भी मौसम खुला रहेगा। इस पहले सोमवार को भी मौसम साफ रहने के साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दिन और रात का पारा सामान्य से कम रहा।

जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 1.4 डिग्री गिरकर 28.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री गिरकर 20.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *