[ad_1]

कटड़ा पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री
– फोटो : संवाद
विस्तार
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को धर्मनगरी कटड़ा पहुंच गए हैं। धीरेंद्र शास्त्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भवन के लिए रवाना हो गए हैं। वह आज रियासी के पौनी में संत श्री बालक योगेश्वर दास महाराज के आश्रम पहुंच कर भक्तों को आशीर्वाद देंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार रात को धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज आश्रम में ही रुकेंगे उसके उपरांत अगले दिन अपने धाम की ओर प्रस्थान करेंगे। इससे पहले वह पंजाब के पठानकोट में तीन दिवसीय दौरे पर थे।
[ad_2]
Source link