Bihar News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले अश्लील गानों पर हुआ फूहड़ डांस, पुलिस-प्रशासन भी रहा मौजूद

[ad_1]

Bihar News Vulgar dance on obscene songs before immersion of Durga idol

अश्लील गानों पर हुआ फूहड़ डांस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


‘पतली कमरियां जिंदगी भर रहीं ये राजा जी’, ‘सारे लड़कों की कर दो शादी, एक को कुंवारा रखना’, ‘नाचे आइल बारी बराती में, गोली चलेगा यहां राती में’, बिहार के हाजीपुर से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां नवरात्र पुजा के साथ ही पूजा पंडाल में ही पूजा समिति के लोगों ने अश्लील और फूहड़ डांस का मंच सजा दिया।

पूरा मामला हाजीपुर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर महनार थाना अंतर्गत महनार रेलवे स्टेशन से ठीक सटे गांव चमरहरा का है। चमरहरा गांव में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। इस बार भी आयोजन किया गया था। पूजा स्थल पर भव्य पंडाल भी बनाया गया, संस्कृति कार्यक्रम के लिए मंच सजाए गए थे। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। हालांकि, दशहरा खत्म नहीं हुआ और पूजा पंडाल में ही मंच से अश्लील परोसा गया। मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन से पहले ही दिन रविवार अष्टमी तिथि रात में अश्लील गानों पर पूरी रात फूहड़ डांस किया गया है।

हैरत की बात यह है कि दिन में अष्टमी तिथि को पूजा किए और रात होते ही मंच पर अश्लील गानों पर फूहड़ डांस से सजाए गए। जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल में अश्लील गाने, तेज साउंड सिस्टम और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लोगों को निर्देश दिया गया था। लेकिन यहां तो सब उल्टा दिख रहा है। न अपना पुलिस और प्रशासन का डर है, बेखौफ होकर अश्लील गानों पर पूरी रात फूहड़ डांस हुआ।

अब वीडियो अश्लील डांस का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सवाल यह भी है कि हर पूजा पंडाल पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी तो क्या पुलिस और मजिस्ट्रेट की देखरेख में अश्लील डांस महनार में करवाया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *