[ad_1]

विराट कोहली, लोकेश राहुल व कुलदीप यादव।
– फोटो : संवाद
विस्तार
धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने होटल में ही आराम किया। खिलाड़ियों ने होटल से स्वीमिंग पूल में नहाकर मैच की थकान को मिटाया और खिली धूप का आनंद लिया। इधर, न्यूजीलैंड की टीम के खिलाड़ियों ने भी होटल में रहकर आराम किया। उन्होंने होटल में कांगड़ी धाम के चटकारे लिए और इंडियन, चाइनिज फूड का भी आनंद लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 95 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली और लोकेश राहुल ने होटल में स्वीमिंग पूल में नहाने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा कीं। इसके अलावा भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल सोमवार सुबह इंग्लैंड से आए दोस्त के साथ घूमने निकले। जबकि कुलदीप यादव ने शाम के समय होटल के पास कैंपिंग साइट में खिली धूप में बैठकर आराम किया।
धर्मशाला से कल लखनऊ रवाना होगी टीम इंडिया
भारत की टीम मंगलवार को भी धर्मशाला में ही रूकेगी। 25 अक्तूबर को भारतीय क्रिकेट टीम लखनऊ के लिए रवाना होगी। जहां पर वह 29 अक्तूबर को इंग्लैंड के साथ विश्वकप का अपना छठा मैच खेलेगी। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने रविवार रात को न्यूजीलैंड को हराने के बाद स्टेडियम में जश्न मनाया था और करीब 12:00 बजे के बाद होटल पहुंची थी।
26 को धर्मशाला पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया टीम
28 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के साथ होने वाले विश्वकप के मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम 26 अक्तूबर को धर्मशाला पहुंचेगी। 25 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया की टीम दिल्ली में नीदरलैंड के साथ मैच खेलने के बाद 26 को दोपहर बाद धर्मशाला पहुंच जाएगी। गगल हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद होटल रेडिसन ब्लू में ठहरेगी।
[ad_2]
Source link