[ad_1]

शव प्रतीकात्मक
– फोटो : Social Media
विस्तार
अलीगढ़ महानगर में देहलीगेट क्षेत्र के पत्थर बाजार में नाले में गिरकर 24 अक्तूबर को टिर्री चालक की मौत हो गई।
बताया गया है कि 25 वर्षीय फफाला निवासी मुजीब का टिर्री चालक नशे का आदी था। दोपहर में वह पत्थर बाजार में नाले के पास लघुशंका के लिए बैठा, तभी अचानक नाले में गिर गया। कुछ देर बाद उसका शव देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बाद में पुलिस भी आ गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस सूचना पर परिजन भी आ गए। पुलिस के अनुसार नाले में गिरने से युवक की मौत हुई है। बाकी जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link