CM Dhami: वेबसीरीज ‘काफल’ की टीम को सीएम ने दी शुभकामनाएं कहा- उत्तराखंड के लिए है गर्व का विषय

[ad_1]

CM dhami wishes best wishes to the team of webseries Kaphal

सीएम धामी ‘काफल’ की टीम के साथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सोमवार को बलरामपुर हाउस नैनीताल में हिमश्री फिल्म और डिज्नी+हॉटस्टार के संयुक्त तत्वाधान में बन रही वेबसीरीज ‘काफल’की टीम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि काफल के सम्पूर्ण पौष्टिक गुणों को समेटते हुए उत्तराखंड की वास्तविकता को काफल वेब सीरिज में दर्शाया जा रहा है।

धामी ने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता हैं जो उस क्षेत्र विशेष की समस्त गतिविधियों को फिल्म के जरिए आम जन के सम्मुख रखता है। उत्तराखंड अपनी नासर्गिक सुंदरता, हिमालय पर्वत, नदियों से आच्छादित है उसी तरह यह वेबसीरीज अपने नाम के समान पहाड़ की भौगोलिक, सामाजिक, आधुनिक और सांस्कृतिक समरसता को समेटे हुए है।

उन्होंने फिल्म निर्माताओं से उत्तराखंड की हसीन वादियों में आकर प्राकृतिक वातावरण का भरपूर लाभ उठाने के साथ ही फिल्म बनने की अपील की। कहा की हाल ही में सरकार को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिला है। सरकार द्वारा ऑनलाइन अनुमति की व्यवस्था की गई है। इस दिशा में सरकार पूर्ण प्रयासरत है कि किस प्रकार से पॉलिसी को और अधिक बेहतर बनाया जाए।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *