धर्मशाला: कोच द्रविड़, गिल, कुलदीप ने की ट्रैकिंग, रोहित-विराट ने होटल में बिताया समय

[ad_1]

Dharamshala: Coach Dravid, Gill, Kuldeep did trekking, Rohit-Virat spent time in hotel

कोच राहुल द्रविड़ व कुलदीप यादव
– फोटो : संवाद

विस्तार


आईसीसी विश्वकप में अपने पांचों मैच जीतकर अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अभी धर्मशाला में ही आराम फरमा रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी बुधवार तक धर्मशाला में ही रुककर खुद को आगे के मुकाबलों के लिए तैयार कर रहे हैं। इस बीच, मंगलवार को भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़, विक्रम राठौड़ समेत कुलदीप यादव और शुभमन गिल ने जिले के पर्यटन स्थल त्रियुंड की ट्रैकिंग की। होटल से सुबह आठ बजे निकलने के बाद चारों गाड़ी से गलू चेक पोस्ट तक पहुंचे। यहां से उन्होंने त्रियुंड के लिए ट्रैकिंग शुरू की। त्रियुंड में कुछ समय बिताया और धौलाधार की वादियों की फोटो भी खींचीं।

दोपहर बाद वे वापस लौट आए। वहीं, दूसरी ओर विकेटकीपर केएल राहुल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर ने धर्मशाला स्टेडियम के जिम में पसीना बहाया। सुबह ही तीनों जिम पहुंच गए थे। काफी समय जिम में बिताने के बाद खिलाड़ी होटल लौट गए। जबकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी होटल में ही रुक रहे और पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। जानकारी के अनुसार मैच के एक दिन पहले विराट कोहली तपोवन स्थित चिन्मय आश्रम गए थे। उन्होंने ध्यान लगाने के साथ संस्था की निदेशक डाॅ. क्षमा मैत्रय से भी मुलाकात की। भारतीय टीम अगला मैच 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड के साथ खेलेगी। दो नवंबर को मुंबई में श्रीलंका और 5 नवंबर को कोलकाता में साउथ अफ्रीका के साथ मैच है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *