Congress Vs AAP: कांग्रेस और आप में खुला एक और मोर्चा, प्रदूषण के मुद्दे पर भी टकरा सकते हैं दोनों दल

[ad_1]

Congress Vs AAP: Another front opened between Congress and AAP on the issue of pollution

Congress Vs AAP
– फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार


दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर होने के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच एक और मुद्दे पर टकराव बढ़ सकता है। दिल्ली का प्रदूषण न रोक पाने के लिए कांग्रेस ने दिल्ली सरकार को घेरा है और कहा है कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार रहने पर अरविंद केजरीवाल उसे दोषी ठहराते थे, जबकि अब जबकि पंजाब में भी उनकी सरकार आ गई है, वे दूसरे पड़ोसी राज्यों को दोष दे रहे हैं।

कांग्रेस ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार को केवल आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेलने की बजाय जमीनी कार्य करने चाहिए। कांग्रेस का यह बयान दिल्ली सरकार के उस स्टैंड के बाद आया है, जिसमें दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों में भी प्रदूषण विरोधी उपाय करने की अपील की गई थी।      

दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बुधवार को कहा कि केजरीवाल केवल आरोपों की राजनीति करते हैं। वे अपनी हर नाकामी के लिए किसी दूसरे को जिम्मेदार ठहराते थे। अब उन्होंने अपनी नाकामी के लिए पड़ोसी राज्यों को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया है। शीला दीक्षित सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रदूषण दोपहिया वाहनों के कारण होता है, लेकिन दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन के साधनों की बढ़ोतरी के लिए कोई काम नहीं किया गया है।






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *