केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी को लेकर रार,तेजस्वी ने BJP पर दागे सवाल

[ad_1]

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से लगातार महागठबंधन सरकार में शामिल दलों के नेताओं के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसियां छापेमारी कर रही हैं.

News Nation Bureau | Edited By : Jatin Madan | Updated on: 02 Sep 2022, 07:48:49 PM

mahagathbandhan

फाइल फोटो (Photo Credit: फाइल फोटो)

Patna:  

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से लगातार महागठबंधन सरकार में शामिल दलों के नेताओं के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसियां छापेमारी कर रही है. वहीं, सीबीआई ईडी आईटी विभाग की छापेमारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से महागठबंधन सरकार और बीजेपी आमने सामने है. बिहार में पुराने मुखिया की नई सरकार बनी. सरकार बनी तो महागठबंधन के विधायक मंत्री केंद्रीय एजेंसियों के निशाने पर आ गए. वहीं, मंत्री रहे कार्तिक सिंह को लेकर नीतीश कुमार निशाने पर आए तो अब नीतीश कुमार ने भी पलटवार शुरू कर दिया है. कार्तिक कुमार सिंह के इस्तीफे का सहारा लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि वो भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देते.

वहीं, तेजस्वी यादव ने भी तंज कसने में देर नहीं की. सीबीआई, ईडी और आईटी के छापे को लेकर तेजस्वी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सीएम नीतीश के बयान को बीजेपी ने तुरंत लपक लिया. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने सूबे के सीएम नीतीश कुमार पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लेकर तंज कसा.

वहीं, दूसरी तरफ दानापुर कोर्ट ने अपहरण के मामले में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है. यानि की अब कार्तिक कुमार सिंह सिंह पर गिरफ्तारी की भी तलवार लटक रही है. 

नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में अपराध बढ़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बिहार फिर से उस पुराने दौर में ही चल पड़ा है. अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है. पटना में व्यवसाई को गोली मार दी गई. महिलाएं सोने का चेन पहन कर बाहर निकलने से डर रही है. खुलेआम छिनतई हो रही है और मुख्यमंत्री को केवल अपनी कुर्सी की चिंता है.

बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तभी से बीजेपी लगातार सरकार पर हमलावर हो रही है. ताजा मामले में राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी नेता मंगल पांडे ने हाल में मंत्रियों के बदले गए विभागों को लेकर महागठबंधन सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज लौटने लगा है और ये बात मंत्रियों के विभाग बदलने के बाद प्रमाणित हो चुका है. उन्होंने अलगे लोकसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी के 35 सीटों पर जीत का दावा किया है. मंगल पांडे ने बगहा में बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कही.






संबंधित लेख

First Published : 02 Sep 2022, 07:45:33 PM




For all the Latest
States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *