[ad_1]
US Midterm Election Results: डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार श्री थानेदार अमेरिका की प्रतिनिधिसभा में चुने जाने वाले पांचवें और मिशिगन से चुने गए पहले भारतीय अमेरिकी हैं. उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार मार्टेल बिविंग्स को हराया है. थानेदार फिलहाल मिशिगन सदन में तीसरे जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं. आज हुए चुनाव में थानेदार को 84,096 जबकि बिविंग्स को 27,366 वोट मिले हैं. थानेदार से पहले डॉक्टर अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और प्रमिला जयपाल निर्वाचित होकर कांग्रेस पहुंचे हैं और इन चारों के अगली कांग्रेस में पुन:निर्वाचित होने की संभावना है.
[ad_2]
Source link