[ad_1]

छात्र नेता ने कुलपति को समस्याओं से कराया अवगत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। बीते दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेताओं ने कुलपति का विवादित पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया था। अब समाजवादी छात्र सभा (सछास) के छात्र नेताओं ने कुलपति का घेराव किया।
बृहस्पतिवार को छात्र नेता रवि पंडित के नेतृत्व में विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति को गाड़ी को गेट पर ही रोक लिया और पहिये की हवा निकाल दी। कुलपति को विश्वविद्यालय के अंदर नहीं जाने दिया। गेट पर ही छात्र नेता ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं।
एलएलबी की सीटें हैं खाली
समाजवादी छात्रसभा के छात्र नेताओं ने बताया कि एलएलबी की तमाम सीटें खाली पड़ी हैं। साइट खोलकर विद्यार्थियों को मौका दिया जाए। छात्रों का आरोप था कि हाल में ही बीए, बीकॉम, बीएससी के सेमेस्टर का रिजल्ट आया। परीक्षा में सम्मिलित होने के बावजूद कई छात्रों को अनुपस्थित दिखाया गया।
[ad_2]
Source link