[ad_1]

वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब नगर पंचायत में रामलीला के मंच पर बार बालाओं को बुलाकर डांस करवाया गया। इस दौरान लोगों ने जमकर नोट उड़ाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाया जा रहा है कि बार बालाएं भोजपुरी गानों पर डांस कर रही हैं और लोग शोर मचाते हुए उनकी तरफ नोट फेंक रहे हैं। नगर पंचायत में हर साल दशहरा पर रामलीला का आयोजन किया जाता है।
ये भी पढ़ें – यूपी में सियासत तेज: जेल में बंद आजम ने मिलने से किया इनकार, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- प्रशासन ने बनाया दबाव
ये भी पढ़ें – कंगना ने रामलला के किए दर्शन : बोलीं- वैटिकन की धार्मिक केंद्र बनेगी रामनगरी, जय श्रीराम के लगवाए नारे
बताया जा रहा है कि यहां इस तरह के डांस की अनुमति नहीं दी जाती है पर इस बार नियमों को ताक पर रखकर पूरी रात ठुमके लगते रहे। धार्मिक मंच पर अश्लील आयोजन को लेकर लोगों ने भी नाराजगी जाहिर की है।
[ad_2]
Source link